

बड़कागांव : सांसद प्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन बड़कागांव पश्चिमी पंचायत भवन सभागार में भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य साहू सोनी की अध्यक्षता में की गई। जिसका संचालन नरसिंह प्रसाद ने किया। समारोह की शुरुआत में हजारीबाग सांसद आदरणीय मनीष जायसवाल द्वारा हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत बड़कागांव विधानसभा व मंडल सांसद प्रतिनिधियों बड़कागांव विधानसभा सांसद प्रतिनिधि पूनम साहू, सह प्रतिनिधि कृष्णा राम, बड़कागांव विधानसभा सांसद मीडिया प्रतिनिधि उमेश कुमार दांगी, केरेडारी मंडल सांसद प्रतिनिधि कर्मचारी साव, बड़कागांव पश्चिमी मंडल सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार मेहता व बड़कागांव पूर्वी यूरिमारी मंडल सांसद प्रतिनिधि महेंद्र महतो को माला व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। नव मनोनीत सांसद प्रतिनिधियों ने एक स्वर में ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक बिना भेदभाव के कार्यकर्ताओं की सहमति से जनहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
समारोह को अपने मार्गदर्शन में पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि ईमानदारी सबसे बड़ा धन है जिसके द्वारा ही क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाते हुए सांसद महोदय के निर्देशन में विकास के लक्ष्य को पूरा किया जा सकता है। आगे उन्होंने कहा कि बड़कागांव में लंबे समय से महुदी एक धार्मिक समस्या के रूप में बनी हुई जिसको प्रशासन के साथ मिलकर समाधान करने की आवश्यकता है।

समारोह के मुख्य अतिथि हजारीबाग लोकसभा सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान तथा विकास कार्यों को समय पर पूरा करना ही आदरणीय सांसद मनीष जायसवाल का लक्ष्य है जिसको लेकर मंडल स्तर पर प्रतिनिधि नियुक्त किए गए हैं नवनियुक्त तमाम सांसद प्रतिनिधि ऊर्जावान है जो पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ कार्यकर्ताओं के भावनाओं को ध्यान में रखकर जनहित में कार्य करेंगे। साथ ही साथ माननीय सांसद के व्यक्तिगत जनहित कार्यों को जन-जन तक पहुंचने में तत्पर रहेंगे।

नवमनोनीत विधानसभा सांसद प्रतिनिधि पूनम साहु ने कहा कि हम लोगों के ऊपर माननीय सांसद आदरणीय मनीष जायसवाल ने जो विश्वास जताया है उसे पर हम सभी खरा उतरने का पूर्ण रूपेण प्रयास करेंगे।
स्वागत स्वरुप अपने संबोधन में ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष डॉ बालेश्वर महतो ने कहा सांसद महोदय के दुर्गा में सोच का परिणाम है जिसके कारण एक मजबूत जन आधार की ओर लोग आगे बढ़ रहे हैं।
मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, लोकसभा सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर बालेश्वर महतो, पूर्व प्रमुख टुकेश्वर प्रसाद, पूर्व मुखिया भीखन महतो ,अवध किशोर यादव, किशोर राणा, कजरू साव,सत्यजीत अलंकार, अर्जुन पांडे, उदय मेहता, अरुण मालाकार, इंद्र भूषण, मनीष पांडेय, अजय सिंह, गणेश कुमार, लक्ष्मण कुमार, राजकुमार, चंद्रदेव ठाकुर समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some





Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com