• Sun. Feb 22nd, 2026

क्रेसेंट इंटरनेशनल स्कूल में जन्माष्टमी का भव्य आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Aug 14, 2025

 

14 अगस्त 2025 को क्रेसेंट इंटरनेशनल स्कूल के The Learning Garden (Nursery से UKG) के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने जन्माष्टमी का पावन पर्व हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया। श्रीकृष्ण और राधा के रूप में सजे छोटे-छोटे बालकों ने मंच पर अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया।

 

मोरपंख मुकुट, बांसुरी, पीतांबर और पारंपरिक आभूषणों से सजे कन्हैया और राधा इतने सुंदर और आकर्षक लग रहे थे कि पूरा सभागार भावविभोर हो उठा। बच्चों ने गीत, नृत्य और नाटिका के माध्यम से श्रीकृष्ण के बाल रूप और लीलाओं को जीवंत कर दिया।

कार्यक्रम के अवसर पर निदेशक श्री ईसा शमीम ने बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने का प्रेरणादायी संदेश दिया। प्राचार्या श्रीमती विजेता दास ने बच्चों की रचनात्मकता, भक्ति और उत्साह की सराहना करते हुए अभिभावकों और शिक्षकों का विशेष धन्यवाद व्यक्त किया।

 

छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के उत्साहपूर्ण सहयोग से यह कार्यक्रम अत्यंत सफल और यादगार बना।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *