• Wed. Mar 4th, 2026

क्रिसेंट इंटरनेशनल स्कूल, धनबाद के छात्रों ने जेईई मेन परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया

admin's avatar

Byadmin

Feb 13, 2025

धनबाद, 12 फरवरी 2025: क्रिसेंट इंटरनेशनल स्कूल, धनबाद के छात्रों ने जेईई मेन 2025 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. शमीम अहमद, निदेशक ईसा शमीम, और प्राचार्या विजेता दास ने छात्रों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र पार्थ सारथी ने 98.41 पर्सेंटाइल प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं, कृष बर्नवाल ने 94.43 पर्सेंटाइल, राकेश मंडल ने 91.54 पर्सेंटाइल, और युवराज कुमार ने 89.0 पर्सेंटाइल अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय के चेयरमैन डॉ. शमीम अहमद ने छात्रों की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “यह हमारे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण है। इन छात्रों ने न केवल खुद को बल्कि क्रिसेंट इंटरनेशनल स्कूल को भी एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया है। उनकी मेहनत और लगन ने यह सफलता दिलाई है।”

विद्यालय के निदेशक ईसा शमीम ने छात्रों के साथ-साथ उनके माता-पिता और शिक्षकों को भी बधाई देते हुए कहा, “यह सफलता केवल छात्रों की ही नहीं, बल्कि उनके माता-पिता और शिक्षकों के सहयोग का भी परिणाम है। हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं और आशा करते हैं कि वे आगे भी इसी तरह सफलता प्राप्त करेंगे।”

विद्यालय की प्राचार्या विजेता दास ने भी सभी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “हमारे छात्रों ने यह साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। यह उपलब्धि न केवल छात्रों के लिए, बल्कि पूरे विद्यालय के लिए एक प्रेरणा है। हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।”

क्रिसेंट इंटरनेशनल स्कूल, धनबाद अपने उच्च गुणवत्ता वाले शिक्षा प्रणाली और समर्पित शिक्षकों के लिए जाना जाता है। विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भी छात्र इसी तरह सफलता प्राप्त करते रहेंगे और विद्यालय को गर्व महसूस कराएंगे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *