• Sun. Mar 29th, 2026

कोल्हान विश्वविद्यालय में पी.जी. इतिहास विभाग का विदाई समारोह सम्पन्न

admin's avatar

Byadmin

Mar 29, 2026

 

 

चाईबासा : आज दिनांक 28/03/2026 को कोल्हान विश्वविद्यालय के वीर पोटो हो ऑडिटोरियम में पी.जी. इतिहास विभाग के सत्र 2023-25 के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन सत्र 2024-26 के विद्यार्थियों द्वारा किया गया, जिसमें उत्साह और भावुकता का अनूठा संगम देखने को मिला।

 

कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार सिंह सहित कई प्रख्यात संकाय सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान डॉ. विकास नंदन, प्रदीप कुमार झा, दर्शनशास्त्र विभाग की डॉ. प्रीति शर्मा, भौतिकी विभाग की डॉ. मागुनी महाकुड, भूगर्भ शास्त्र विभाग की डॉ. सुजाता मोहंती एवं जया जैकलीन तिर्की समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इसके अलावा महिला महाविद्यालय चाईबासा की डॉ. अमृता जायसवाल, टाटा कॉलेज के डॉ. विनोद कुमार लोहरा एवं राजेश कुमार प्रमाणिक, जगन्नाथपुर कॉलेज के डॉ. नीतिन नीरज, शोधार्थी दशमत किस्कू तथा गैर-शिक्षकेतर कर्मी लखन सिंह कुंटिया एवं लक्ष्मी गोप भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

 

विदाई समारोह के दौरान जूनियर विद्यार्थियों ने सीनियर छात्रों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं सीनियर विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए शिक्षकों और साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

यह समारोह हंसी-खुशी के साथ-साथ भावुक पलों से भी भरा रहा, जहां सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए नई शुरुआत के लिए प्रेरित किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *