• Thu. Apr 2nd, 2026

कोरोना की चौथी लहर की आहट,

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 26, 2022
crescent ad

 

कोरोना की चौथी लहर की आहट सुनायी देने लगी हैं. ऐसा कयास हाल के दिनों में कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए लगाया जा रहा है. इस माह बीते एक सप्ताह के आंकड़ों पर नजर डालें तो एक्टिव केस डबल हो गए हैं. 20 जून को जिले में एक्टिव केस 18 थे जो सात दिनों में 36 पहुंच गए. हालांकि इन सात दिनों में 12 लोग स्वस्थ भी हुए. कोरोना संक्रमितों की संख्या में रोज इजाफा होने से चौथी लहर की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता. 25 जून को काफी दिनों बाद एक व्यक्ति की मौत हुई. हालांकि अभी तक शासन-प्रशासन की ओर से किसी तरह की कड़ाई बरते जाने की घोषणा नहीं की गई हैं. कोरोना की तीसरी लहर (ओमीक्रोन) बीते मार्च में लगभग खत्म हो गई. जिसके बाद सरकार ने लॉकडाउन हटा लिया.

461 सैंपल की जांच में आठ मिले पॉजिटिव

रविवार को जिले के अलग-अलग सेंटरों से कूल 461 सैंपल कलेक्ट किए गए. जिसमें आरटीपीसीआर के 352, रैपिड एंटिजेन टेस्ट के 108 सैंपल शामिल हैं. सभी सैंपल की जांच की गई. जिसमें आठ लोग पॉजिटिव पाए गए. जिसमें बिष्टुपुर, साकची एवं बारीडीह में दो-दो लोग तथा टेल्को एवं एक व्यक्ति दूसरे जिले का रहने वाला है. जो पॉजिटिव पाया गया. सभी लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है. जिले में अब तक कूल 69869 लोग पॉजिटिव पाए जा चुके हैं. वहीं 1134 लोगों की अब तक मौत हुई है।

रिपोर्ट : अंकित सिंह।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *