• Fri. Mar 20th, 2026

कोयलांचल पत्रकार संघ चुनाव के अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय तथा कोषाध्यक्ष पर द्विपक्षीय मुकाबला

admin's avatar

Byadmin

Mar 20, 2026

 

झारिया : कोयलांचल पत्रकार संघ के संगठनात्मक चुनाव की सभी औपचारिक प्रक्रियाएं पूर्ण हो चुकी हैं। नामांकन, जांच और नाम वापसी की अंतिम तिथियां बीत जाने के बाद अब केवल दो पद अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पर ही मतदान होना बाकी है। अन्य पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध चुने जा चुके हैं, जिससे नए कार्यकाल की नींव मजबूत हुई है। सभी उम्मीदवारों को बैलेट संख्या दे दी गई है। इस चुनाव में नोटा का विकल्प भी रखा गया है। अध्यक्ष पद में अशोक कुमार श्रीवास्तव को 1, अरबिंद सिंह को 2, सुनील सिंह को 3, नोटा को 4 क्रम संख्या आवंटित की गई है।

वही कोषाध्यक्ष पद पर मो. एहसान अंसारी को 1 और बिश्वजीत चटर्जी 2, नोटा को 3 क्रम संख्या आवंटित की गई है। संरक्षक, कार्यकारी अध्यक्ष, महामंत्री, सचिव और अनुशासन समिति अध्यक्ष पदों पर केवल एक-एक उम्मीदवार होने के कारण निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। मतदान 29 मार्च 2026 को संघ के केंद्रीय कार्यालय शालीमार में बैलेट पेपर के माध्यम से गुप्त मतदान से होगा।

मतदान के बाद मतगणना की जाएगी। सभी पात्र सदस्य इसमें भाग ले सकेंगे। चुनाव को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए कोयलांचल पत्रकार कल्याण समिति ट्रस्ट की निगरानी में आठ सदस्यीय चुनाव समिति गठित की गई है।

चुनाव प्रभारी अंजन सिन्हा, पर्यवेक्षक चेतनारायण कुमार, आशीष कुमार घोष तथा सहायक टीम में मो. समीम हुसैन, सैयद अबू बरकात, कार्तिक वर्मा, श्रवण कुमार और मो. आलम अंसारी चुनाव समिति टीम का हिस्सा हैं। यह समिति सभी दिशा-निर्देश जारी करेगी और नियम-कानूनों का पालन सुनिश्चित करेगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *