• Tue. Mar 17th, 2026

केरेडारी थाना परिसर में रामनवमी, ईद सरहुल एवं चैती छठ को लेकर प्रशासन सतर्क,शांति व सुरक्षा को लेकर अखाड़ों समिति के सदस्यों के साथ हुई बैठक

admin's avatar

Byadmin

Mar 17, 2026

 

 

संवाददाता अंतर्कथा केरेडारी बालमुकुंद दास

 

केरेडारी थाना परिसर में रामनवमी और ईद , सरहुल चैती छठ पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर मंगलवार को केरेडारी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख महोदया सुनीता देवी और संचालन सुरेश साव साव ने किया।

उन्होंने सभी से सौहार्दपूर्ण माहौल में दोनों त्यौहार मनाने की अपील करते हुए शुभकामनाएं दी। प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार ने भी रामनवमी जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से निकलना और भाईचारे का माहौल बनाए रखने का आग्रह किया।

अंचलाधिकारी रामरतन वर्नवाल ने बताया कि ग्रामीण जुलूस में शामिल लोगों के लिए प्रशासन की ओर से तरह की सुविधा दी जाएगी।

बैठक में जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी एवं क्षेत्र के गण मन लोग उपस्थित हुए और अपनी-अपनी बातें रखी।

बैठक में उपस्थित केरेडारी प्रखंड की प्रमुख महोदया सुनीता देवी प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार बड़कागांव विधानसभा जेएलकेएम के पूर्व प्रत्याशी बालेश्वर कुमार , अंचलाधिकारी रामरतन वार्नवाल उपप्रमुख अमेरिका महतो भाजपा केरेडारी के वरिष्ठ नेता नरेश महतो बुंडू पंचायत मुखिया तुलसी तुरी कराली पंचायत मुखिया अशोक राम बेंगवारी पंचायत समिति सदस्य टेकनारायण महतो , सांसद प्रतिनिधि कर्मचारी साव भाजपा नेता प्रीतम साव ,निरंजन साव भाजपा नेता बद्रीनारायण सिंह,मीनू महतो पुलिस प्रशासन प्रेस बंधु और सैकड़ो लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *