• Tue. Mar 31st, 2026

केंदुआडीह में जहरीली गैस से मौत, समाजसेवी सुरेंद्र सिंह का निधन

admin's avatar

Byadmin

Dec 30, 2025

 

केंदुआडीह थाना क्षेत्र के नया धौड़ा निवासी समाजसेवी और जनता श्रमिक संघ के सदस्य सुरेंद्र सिंह का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके परिजनों का कहना है कि उनकी मौत मुहल्ले में फैले जहरीले गैस के चपेट में आकर हुई है। हालांकि, मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी

crescent ad

सुरेंद्र सिंह मंगलवार की सुबह अपने कमरे में अचेत पाए गए थे। परिजनों ने उन्हें शहीद शक्तिनाथ महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल धनबाद ले जाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *