• Thu. Mar 5th, 2026

केंदुआडीह में गैस प्रभावितों का फैसला अटल,जान देंगे लेकिन बेलगढिया नही जाएंगे

admin's avatar

Byadmin

Dec 9, 2025

 

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केन्दुआ:-केन्दुआडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत केन्दुआ न०5 इमामबाड़ा के समीप सोमवार को राजपूत बस्ती, गोधर , गंसाडीह, केन्दुआ न०4, छाताटांड, केन्दुआ बाजार आदि भूधंसान और गैस रिसाव प्रभावित पीड़ित ग्रामीणों के द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष, युवा और बच्चे उपस्थित होकर अपनी चट्टानी एकता का परिचय दिया।।

पत्रकारों को अपना दर्द ब्या करते हुए समाजसेवी सह राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन कुसुंडा क्षेत्र के सचिव (असंगठित) जय प्रकाश चौहान ने कहा कि बुधवार 3 दिसंबर से आज तक जिला प्रशासन और बीसीसीएल प्रबंधन वर्षों से रह रहे लोगों को एक सूत्री  कार्यक्रम के तहत भय दिखाकर यहाँ से उजाड़ने पर काम कर रही है।

श्री चौहान ने कहा कि छत तो आप दे देगें,लेकिन रोजगार कहा से देगें यहां रहकर तो लोग आसपास के क्षेत्रों में जाकर काम कर जीवन यापन कर ले रहे है। यहां के लोग जान दे देंगे लेकिन यहां के जमीन छोड़कर बेलगड़ियां नहीं जाएंगे और न ही मैनेजमेंट की मंशा को सफल होने देंगे। वहीं भाजपा नेता अवधेश पासवान ने कहा कि गैस रिसाव में पूरी तरह से बीसीसीएल मैनेजमेंट और डीजीएमएस जिम्मेवार है। कर्मठ महाप्रबंधक जीसी साहा, जो पूरी लगन से गैस रीसाव रोकने को लेकर क्षेत्र में दिनरात काम कर रहे थे, उन पर विभागीय कारवाई कर निलंबित किया गया और भष्ट पूर्व में एजेंट  रहे,जिनका कार्यकाल जनविरोधी रहा,

उन्हें बीसीसीएल सीएमडी, यहाँ सैकड़ों वर्षों से आपसी भाईचारे के साथ रह रहे लोगों को हटाने का मिशन में लगा दिया गया है। वहीं RCMU पी बी एरिया (असंगठित) के सचिव अन्नु पासवान ने कहा कि पहले साजिश रच कर बीसीसीएल प्रबंधन गोपालीचक, खैरा, नीमतल्ला गोधर आदि क्षेत्रों में स्थित हवा चानकों, सिरमोहानों को ढलाई कर बंद कर दिया है।जिससे गैस बाहर नहीं निकल पा रहा है।बीसीसीएल प्रबंधन गैस रिसाव पर काबू के लिए ठोस कदम नहीं उठाती है

तो आने वाले दिनों में पूरा पीबी एरिया एवं बीसीसीएल एरिया 6 के अंतर्गत चल रही आउटसोर्सिंग एवं ट्रांसपोर्टिंग को पूरी तरह से ग्रामीणों के द्वारा ठप कर दिया जाएगा। वहीं महिला नेत्री अनिता देवी ने कहा कि अग्नि और गैस प्रभावित क्षेत्र प्रबंधन की घोर लापरवाही का सबूत है भूमिगत खदाने चलाकर चारो तरफ खोखला कर दिया है बालू भराई के नाम पर घोटाला ही हुआ है खदान के किसी भी फेस में बालू की भराई पूर्ण रूप से नही की गई है। जिससे आज लोगों को जहरीले गैस का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रबंधन गैस निकासी का विकल्प ढूंढे और ट्रैक खड़ा कर लोगों को राहत दिलाने का काम करें नही तो हम प्रभावितों का ये उग्र आंदोलन मात्र पीबी एरिया ही नही केंदुआडीह अंचल के आसपास चल रही सभी आउटसोर्सिंग का उत्पादन व कोयला का डिस्पैच पूरी तरह से ठप करने का काम करेगी। जिससे होने वाले क्षतिपूर्ति की सारी जबाबदेही बीसीसीएल प्रबंधन की होगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *