• Fri. Apr 3rd, 2026

कुल्टी – हनुमान जन्मोत्सव पर शहर के विभिन्न धार्मिक स्थल पर धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Apr 3, 2026
crescent ad

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी : हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार को बराकर शहर के विभिन्न धार्मिक स्थल पर धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। शहर के चौकबाजार स्थित श्री मारवाड़ी पंचायती ठाकुर बाड़ी में धूमधाम से बालाजी महाराज का जन्मोत्सव मनाया गया। हनुमान जी का भव्य श्रंगार किया गया और ज्योत जलाइ गई। हनुमान जी की महा आरती करने के साथ साथ महाभोग का प्रसाद का भोग लगाया गया और सुंदर कांड महिला समिति द्वारा सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। जहा बड़ी संख्या में महिलाए उपस्थित थी। जब कि महा भंडारा में शहर के सभी मारवाड़ी समाज के लोग शामिल थे।
जब कि शहर के मडंल पाड़ा में हनुमान जी की मूर्ति को पुनः स्थापित करने को लेकर चौबीस घंटे हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया और मंदिर को नया रूप दिया गया। जिसको लेकर भंडारा का आयोजन किया गया हैं। मुख्य यजमान द्वारा पूजा-पाठ करवाई गई। शहर के हनुमान चढ़ाई स्थित हनुमान मंदिर परिसर में बालाजी का भव्य श्रंगार किया गया।

जहा मेला का भी आयोजन किया गया। भीड़ को देखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की भी व्यवस्था की हैं। शहर के गायत्री नगर, बलतोड़िया, मनबड़िया, देव नगर, रामनगर, बैगुनिया गांव में भी धार्मिक अनुष्ठान कि आयोजन किया गया है।
कुल्टी शहर के एलसी मोड़, संन्यासी स्थान, रानीतालाब, केंदुआ बाजार, सियाल डंगाल, बोहाल में कइ धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया हैं। कुल्टी के उत्तर और दक्षिण कोइरी पाड़ा में भी मंदिर को सजाया गया हैं। कइ धार्मिक स्थल पर चौबीस घंटे का हरिनाम संकीर्तन का भी आयोजन किया गया हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *