• Sat. Apr 11th, 2026

कुल्टी – राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार रवि यादव ने विकास से संबंधित जारी किया घोषणापत्र।

admin's avatar

Byadmin

Apr 11, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

 

कुल्टी: कुल्टी विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार रवि यादव ने रविवार को बराकर बसस्टेंड स्थित लाज में विकास से संबंधित घोषणापत्र जारी किया।

इस दौरान कांग्रेस के प्रत्याशी रवि यादव ने कहा कि कुल्टी मेरी मात्रभूमि होने के साथ साथ जन्म भूमि भी हैं। अगर में विधायक बनता हूं तो मेरा वेतन के अलावा सभी आथिर्क सुविधाए विधायक फंड में दूंगा और कुल्टी विकास ट्रस्ट के माध्यम से खच॔ करूंगा। कुल्टी को भ्रष्टाचार से मुक्त करना।

सात दिनों के अंदर शिकायत की जांच कर कार्रवाई करना। गरीब के लिए अविलंब स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था करना, आथिर्क रूप से कमजोर बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा और कोचिंग की व्यवस्था, आग, बाढ़ या दुघर्टना होने पर तुरंत सहयोग करना,

गरीब बेटियों की शादी मे॔ आथिर्क मदद, कुल्टी का समग्र विकास, कुल्टी में इंजीनियरिंग कॉलेज, बीएड कालेज, डिजिटल हिंदी और उर्दू स्कूल, मुफ्त कंम्प्यूटर ट्रेनिंग सेंटर, सेल ग्रोथ वर्क्स कुल्टी कारखाना का आधुनिकीकरण और विकास, बीसीसीएल, इसीएल, सेल के सीआरएस के फंड का सही उपयोग, होलसेल सब्जी मंडी, चिल्ड्रेन पाक॔, फुटबॉल और किक्रेट का मैदान, बराकर और डीसरगढ घाट का विकास और गंगा आरती समेत विकास की कइ घोषणा की गई।

इस अवसर पर इंटक के वरिष्ठ नेता हराधन मंडल, जाकिर हुसैन, सलाहुद्दीन अंसारी, मनीष वण॔वाल, समेत कांग्रेस के कइ लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *