• Mon. Mar 23rd, 2026

कुल्टी में चुनावी रणनीति तेज, घर घर जन सम्पर्क करते तृणमूल कांग्रेस उमीदवार अभिजीत घटक 

admin's avatar

Byadmin

Mar 23, 2026

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है पूरे पश्चिम बंगाल में राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही है । सभी राजनीतिक दल के लोग अपने-अपने प्रत्याशी को विजई दिलाने हेतु घर-घर घूम कर अपने पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील कर रहे हैं ।

इसी क्रम में राज्य के सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस के कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार अभिजीत घटक प्रत्याशी के रूप में आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 69 में घर-घर जाकर चुनाव प्रचार के साथ-साथ अपने पक्ष में मतदान करने का लोगों से आग्रह किया । इस दौरान अभिजीत घटक वार्ड के विभिन्न मोहल्ले में जाकर लोगों से मिले उन्होंने बुजुर्ग का आशीर्वाद लिया और युवाओं से रोजगार और विकास आदि को लेकर बातचीत की ।

महिलाओं के साथ उन्होंने योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी ली ।इसी क्रम में उन्होंने वार्ड के लोगों की समस्याओं को सुना और लोगों को भरोसा दिलाया कि चुनाव में जीतने के पश्चात क्षेत्र की इन समस्याओं का समाधान प्राथमिक रूप से किया जाएगा ।

इस अवसर पर उनके साथ वार्ड के पार्षद सुशांत मंडल उर्फ जोगा तृणमूल नेता रॉबिन लायक सजल घोष बाबू दत्ता टुन्नी लोहिया सुब्रतो भादुड़ी सहित काफी संख्या में समर्थक मौजूद थे ।

इस दौरान अभिजीत घटक में वार्ड के विभिन्न मोहल्ला में लोगों से राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को लोगों को समक्ष प्रस्तुत किया । उन्होंने अपने समर्थकों के साथ लोगों के घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और उपलब्धियां के बारे में जानकारी देकर लोगों को तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *