• Sat. Apr 4th, 2026

कुल्टी – माध्यमिक परीक्षा समाप्त होने पर अंतिम परीक्षा के साथ छात्रा छात्राओं रंग और अबीर गुलाल के साथ मनाया होली

admin's avatar

Byadmin

Feb 11, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी । माध्यमिक परीक्षा समाप्त होने पर अंतिम परीक्षा के साथ छात्रा छात्राओं में भरपूर उत्साह देखा गया । इस संबंध में बताया जाता है कि कुल्टी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल सात परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी माध्यमिक की परीक्षा दे रहे हैं ।

इन परीक्षा केंद्रों में कुल्टी गर्ल्स हाई स्कूल एनडी राष्ट्रीय विद्यालय डिसरगढ़ बॉयज एंड गर्ल्स स्कूल सोदपुर हाई स्कूल जलधि कुमारी देवी हाई स्कूल बेलरुई हाई स्कूल शामिल है । यह परीक्षा छात्रा छात्राओं के जीवन की पहली बड़ी परीक्षा है । यही से सफलता हासिल करने के बाद विद्यार्थियों के पढ़ाई की दिशा का निर्धारण होता है । परीक्षा समाप्त होने पर जैसे परीक्षार्थी बाहर निकले सभी के चेहरे पर काफी उत्साह तथा उमंग दिखाई पड़ा । सभी अपने अपने मित्रों सहपाठियों से हंसी ठिठोली करते देखे गए ।

उत्साह तब अधिक और बढ़ गया जब छात्र छात्राएं परीक्षा के उपरांत एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर अपनी खुशियों को जाहिर करना आरंभ कर दिया । सभी अपने अपने दोस्तों को अबीर गुलाल लगाते नजर आए । क्योंकि होली नजदीक है लेकिन ऐसे में कई मित्र ऐसे है जो हरदम नहीं मिलते है ।

इसीलिए परीक्षार्थियों ने परीक्षा संपन्न होते ही परीक्षा केंद्र से निकल कर होली का लुफ्त भी उठाया । इस दौरान कई परीक्षार्थियों ने बताया कि तैयारी कर आने वाले सभी विद्यार्थियों ने अच्छे से परीक्षा दिया है । अतः इस बार लगभग सभी के परिणाम अच्छे आएंगे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *