
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी । कुल्टी विधानसभा सीट के भाजपा उम्मीदवार डॉ अजय कुमार पोद्दार ने विधानसभा के गांगुटिया इलाके में प्रचार अभियान चलाया । इस दौरान उम्मीदवार डॉक्टर पोद्दार ने इलाके में जाकर लोगों से संपर्क किया । उनसे बातचीत की तथा वहां की समस्याओं को जानने का प्रयास किया ।

वही लोगो ने जय श्री राम के नारे के साथ उनका स्वागत किया । इस दौरान लोगों ने भाजपा उम्मीदवार से अपने इलाकों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया और बताया कि नगर निगम द्वारा यहां विकास का कोई कार्य नहीं किया गया है ।
जिससे यहां के लोगों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है । इस अवसर पर भाजपा उम्मीदवार डॉ अजय कुमार पोद्दार ने बताया कि वह इस क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने तथा लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की मांग को लेकर पहुंचे । लेकिन उन्होंने देखा कि विकास के दृष्टिकोण से यह इलाका काफी पिछड़ा हुआ है ।
उन्होंने बताया कि आसनसोल नगर निगम द्वारा इस क्षेत्र में कोई कार्य नहीं किया गया है । यहां आस-पास तीन नदियां होने के बावजूद 25वर्षों में नगर निगम लोगों को पानी नहीं दे पाई है । यहां से पानी ले जाकर कहीं और बहाया जा रहा है ।
यहां नालियों की अवस्था भी ठीक नहीं है । लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद उन्होंने लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की । उन्होंने कहा कि आज देश केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण फैसला ले रहा है । इसी तरह आने वाले दिनों में अगर पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी तो बिना किसी भेदभाव के काफी तीव्र गति से विकास कार्य किया जाएगा । जिसकी लोगों ने भी सराहना की इस अवसर पर उनके साथ कई भाजपा कर में मौजूद थे ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
