
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी : बीसीसीएल एरिया बारह के प्रबंधन द्वारा बलतोड़िया क्षेत्र में अवैध क्वार्टर खाली करने का विरोध गुरुवार को स्थानीय विधायक डाक्टर अजय पोद्दार ने किया है। विधायक ने कहा कि चुनाव के समय इस प्रकार की कार्रवाई करना एक साजिश हैं। जिसका हमलोग कड़ा विरोध करते हैं। क्वार्टर खाली करने का नोटिस को विधायक ने फाड़ दिया गया हैं।

भाजपा के प्रत्याशी डाक्टर अजय पोद्दार इस मामले को लेकर आग बबूला हो गए और उन्होंने कहा का इस मामले को लेकर बीसीसीएल प्रबंधन से बातचीत करने के अलावा सीएमडी से भी बातचीत की गई हैं। बीसीसीएल के अधिकारी नियम अनुसार काय॔ नहीं करते हैं तो तबादले की कार्रवाई के लिए कोयला मंत्रालय को लिखा जायेगा। विधायक की इस कार्रवाई से बीसीसीएल के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ हैं और बीसीसीएल का कोई अधिकारी कुछ बोलना नहीं चाहता हैं। इस दौरान विधायक डाक्टर अजय के साथ बीसीसीएल के क्वार्टर में रहने वाले कमीॅ और भाजपा समर्थक उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
