• Sat. Mar 14th, 2026

कुल्टी बराकर – बराकर में बाजार कोलकाता की 214 वीं शाखा का हुआ भव्य उदघाटन

admin's avatar

Byadmin

Mar 14, 2026

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

 

कुल्टी बराकर शहर के हनुमान चढ़ाई पर शनिवार को बाजार कोलकाता की 214 वीं शाखा का उदघाटन आसनसोल नगर निगम के मेयर अमरनाथ चटर्जी और बराकर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। जहा निमार्णकत्ता॔ सिद्धेश्वर हाइटस उदयपुर प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर रमेश अग्रवाल, सुमित खाटूवाला मुख्य रूप से उपस्थित थे।

इस संबंध में बताया गया हैं कि बाजार कोलकाता की बराकर में शाखा खुलना अपने आप में बड़ी बात हैं। जिसका लाभ बराकर शहर के लोगों को मिलने के अलावा चिरकुंडा, पंचेत, मैथन, कुमारधुबी, निरसा, परबेलिया, कुल्टी और नियामतपुर को भी मिलेगा। शिशु से लेकर बुजुर्ग तक के कपड़ा उपलब्ध होने के कारण लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। एक ही छत के नीचे सभी प्रकार के क्वालिटी वाले कपड़ा उपलब्ध हैं। नया बाजार खुलने के कारण लोगों को कइ सुविधा भी दी गई हैं। जिसका लाभ उपभोक्ताओं को दीया जा रहा हैं। वातानुकूलित बाजार कोलकाता में तीसरी आंख सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया हैं। जिससे कोई अप्रत्याशित घटना होने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

इस अवसर पर परमिंदर सिंह, एडीडीए के उपाध्यक्ष उज्जवल चटर्जी, बोरोचैयरमेन शताब्दी भंडारी, पार्षद जोगा मंडल, पंकज खाटूवाला, पार्षद वकील दास, पूर्व पार्षद सजल घोष, प्रेमनाथ साव, रंजित राय, सुभाष प्रसाद, समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *