
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी श्री शिव पार्वती राधा कृष्ण मां दुर्गा एवं हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चल रहे पांच दिवसीय रुद्र महायज्ञ भक्त प्रह्लाद प्रसंग के साथ समाप्त हुआ ।

इस संबंध में बताया जाता है कि बराकर शहर के लखियाबाद में श्री श्री शिव पार्वती राधा कृष्ण मां दुर्गा एवं हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पांच दिवसीय रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया था । जिसके अंतर्गत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । इस दौरान बीते देर शाम को भक्त प्रहलाद एवं नरसिंह अवतार तथा हिरण कश्यप वध के साथ आयोजन संपन्न हुआ ।
इस दौरान लीला के माध्यम से उपस्थित भक्तों को भक्त प्रहलाद की अविरल भक्ति को दर्शाया गया । जिसके माध्यम से यह संदेश दिया गया कि अगर किसी व्यक्ति को भगवान के प्रति अनंत भक्ति होती है तो भगवान अपने उस भक्त की रक्षा के लिए कहीं से भी प्रकट हो जाते हैं । चाहे वह हिरण कश्यप के महल का खंभा ही क्यों ना हो और उसे खंभे से अवतरित होकर भगवान अपने भक्त की रक्षा तथा समाज कल्याण के लिए उस असुर का वध भी करते हैं ।
इसीलिए मनुष्य को भगवान के प्रति सच्ची निष्ठा से भक्ति भाव करनी चाहिए और भगवान के प्रति आस्था रखनी चाहिए कि भगवान हर कदम पर अपने भक्त का साथ देते हैं ।
जिस प्रसंग को नाटकीय रूप देकर उपस्थित महिला पुरुष श्रद्धालुओं के समक्ष प्रस्तुत किया गया । जिसे देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही ।
कार्यक्रम को सफल बनाने वालों में गौतम बाउरी विक्रम बाउरी कृति बावरी संजय बाउरी कार्तिक बाउरी मंगल बाउरी पारस साव के अलावा महिलाओं ने भी अपना सराहनीय योगदान दिया । जिसमें बरनाली बाउरी मानसी बाउरी तनुश्री बाउरी आरती बाउरी आदि मुख्य रूप से शामिल थी ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
