• Wed. Mar 4th, 2026

कुल्टी बराकर – बराकर बस स्टैंड में एसआइआर और शंकराचार्य के साथ किए गए दुव्र्यवहार के विरोध में पथ सभा का किया गया आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Jan 22, 2026

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी कुल्टी ब्लांक तृणमूल कांग्रेस युवा दो टाउन की ओर से गुरुवार को बराकर बस स्टैंड में एसआइआर और शंकराचार्य के साथ किए गए दुव्र्यवहार के विरोध में पथ सभा का आयोजन किया गया।

इस दौरान युवा दो के अध्यक्ष अमित यादव (लालू) ने कहा चुनाव आयोग की मिलीभगत से भाजपाई फर्म नंबर साथ के पकड़े जा रहे हैं। जिससे यह मालूम चलता हैं एसआइआर के मामले में भाजपा और चुनाव आयोग की गहरी साजिश हैं। एसआइआर के नाम पर मतदाता का नाम छांटा जा रहा हैं। कइ पीढ़ियों से रह रहे लोगों को हेरिंग के नाम पर परेशान किया जा रहा हैं। ऐसे मामले में बुजुर्ग को भी नहीं छोड़ा जा रहा हैं।

जिसको लेकर वोटर मानसिक रूप से प्रताड़ित हैं। कइ वोटर तो भय से खुदकुशी कर लिए हैं। देश की सुप्रीम कोर्ट परत दर परत चुनाव आयोग का राज खोलने में लगी हुई हैं। अब जिस किसी का नाम हटाने पर उसका कारण बताना होगा और नाम जुड़वाने के लिए समय भी देना होगा। भाजपा की हर चाल को बंगाल में विफल किया जायेगा।

इस दौरान अमित यादव ने धम॔ की राजनीति करने वाली योगी सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व की राजनीति करने वाली भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में कुंभ मेला में गंगा स्नान करने गए साधुओं पर लाठी चला रहीं है और शंकराचार्य मुक्तेश्वर महराज के साथ दुर्व्यवहार किया गया।

जिसका हमलोग विरोध करते हैं। हिंदु की राजनीति करने वाली भाजपा सरकार जरूरत पड़ने पर हिन्दुओ को भी मरवा देगी और देश में ऐसा देखने को मिल रहा हैं। जातिवाद की राजनीति करने वाली भाजपा को बंगाल से खदेड़ दिया जायेगा और बंगाल में फिर दीदी की सरकार बनेगी।

इस दौरान सचिव पप्पू सिंह, आईएनटीटीयूसी के अध्यक्ष बाबू दत्ता, तोनु मुखर्जी, सुब्रत भादुड़ी समेत कई लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *