

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी बिति रात बराकर फाड़ी में नवरात्र, ईद,रामनवमी और महाबीर जयंती को लेकर शांतिपूर्ण माहौल में विभिन्न समाजिक संगठन के साथ शांति कमेटी की बैठक आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट वेस्ट के एसीपी जै हुसैन के नेतृत्व में हुई।

इस दौरान आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट वेस्ट के एसीपी जै हुसैन ने कहा कि कोई भी अनुष्ठान में डीजे नहीं बजेगा और सभी सरकारी नियम को मानना होगा। धार्मिक अनुष्ठान में उत्साह के दौरान कोई ऐसे शब्द का इस्तेमाल न करे, जिससे किसी की भावना को ठेस पहुंचे। सभी त्यौहार भाईचारा के साथ मनाए और और कमेटी के माध्यम सें सभी कार्यक्रम पर नजर रखे। अफवाह पर ध्यान न दे। किसी प्रकार की कोई घटना या दुघर्टना हो जाती हैं तो तुरंत स्थानीय पुलिस प्रशासन से संपर्क करे। जिससे समय रहते समस्या का निराकरण हो सके।
इस दौरान बराकर सब ट्रैफिक गार्ड के एएसआई विनय लायक ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान के दौरान ट्रैफिक नियमों का पालन करना होगा। सड़क पर वाहन और बाइक लगाकर बाजार न करे। इस शहर में जाम की समस्या होती हैं। जिसमे सभी सहयोग जरूरी हैं। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान ट्रैफिक गार्ड पुलिस की व्यवस्था दुरुस्त रहेगी।
इस दौरान बराकर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल, पूर्व पार्षद पप्पू सिंह, जियाउद्दीन असरफ, तोनु मुखर्जी, दीपक दुधानी, टुन्नी लोहिया योगेन्द्र यादव समेत कई लोग उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
