
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी: कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने सोमवार को आसनसोल के (डीआरएम) सुधीर कुमार शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात कर क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित रेल समस्याओं एवं यात्री सुविधाओं को लेकर एक विस्तृत मांग पत्र सौंपा। यह बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई, जिसमें जनहित से जुड़े मुद्दों पर गंभीर और सकारात्मक चर्चा की गई।

विधायक डॉ. पोद्दार ने बताया है कि अमृत भारत स्टेशन सीतारामपुर, कुल्टी एवं बराकर रेलवे स्टेशनों के समग्र विकास पर जोर देते हुए सीतारामपुर जंक्शन पर मिथिला एक्सप्रेस (डाउन) एवं काठगोदाम एक्सप्रेस (अप) के ठहराव, रात 11 बजे चलने वाली आसनसोल–धनबाद रात्रिकालीन मेमू ट्रेन की पुनर्बहाली, बक्सर–टाटा दानापुर एक्सप्रेस (अप-डाउन) में स्टॉपेज की मांग की गई।
उन्होंने पवित्र अयोध्या नगरी, प्रभु श्रीराम की नगरी से क्षेत्र को जोड़ने के उद्देश्य से जम्मू तवी–कोलकाता एक्सप्रेस के सीतारामपुर में अप-डाउन स्टॉपेज की आवश्यकता पर बल दिया। इसके साथ ही कुल्टी स्टेशन के उत्तरी हिस्से में सड़क निर्माण, बराकर स्टेशन पर दिव्यांगजनों, महिला यात्रियों के लिए सेड,बोगी डिस्प्ले बोर्ड के लिए सुविधाओं का विस्तार, तीनों स्टेशनों पर ग्रीष्मकाल को देखते हुए वॉटर कूलर लगाने तथा सीतारामपुर स्टेशन के आरक्षण काउंटर का समय सुबह 8 बजे से बढ़ाने की मांग रखी गई।
इसके अतिरिक्त सीतारामपुर अमृत भारत स्टेशन के इंदिरा चौक( सुभाष पड़ा ) से ओल्ड सेंटर केबिन ब्रिज तक मार्ग निर्माण का आवेदन भी विधायक द्वारा प्रस्तुत किया गया।
डीआरएम सुधीर कुमार शर्मा ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक रुख अपनाया और प्राथमिकता के आधार पर समाधान का आश्वासन दिया।
बैठक में वरिष्ठ रेल अधिकारी—सीनियर डीसीएम, सीनियर कोऑर्डिनेशन आसनसोल रेल मंडल, सहित विधायक के सहयोगी, कुल्टी मंडल उपाध्यक्ष सह आसनसोल संगठन जिला भाजपा के को- मीडिया प्रभारी टिंकू वर्मा, काजल दास, कवि सिंह एवं राकेश लाल उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
