• Thu. Mar 5th, 2026

कुल्टी – कुल्टी रानीतालाब मोड़ के पास परिवर्तन संकल्प सभा का आयोजन किया गया।

admin's avatar

Byadmin

Jan 7, 2026

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

 

 

कुल्टी : कुल्टी भाजपा मंडल दो की ओर से मंगलवार की देर शाम को कुल्टी रानीतालाब मोड़ के पास परिवर्तन संकल्प सभा का आयोजन किया गया।

इस दौरान स्थानीय विधायक डाक्टर अजय पोद्दार ने कहा कि बिहार के बाद सत्ता परिवर्तन की बारी बंगाल की हैं। सभी सनातनी नागरिकों को एक मत होकर 2026 के चुनाव में मतदान का प्रयोग करना हैं। जिससे भ्रष्टाचार में लिप्त अहंकारी सरकार की विदाई हो सके। विधायक ने कहा कि केंद्र की कइ विकास योजनाओं को राज्य सरकार ने रोक रखा हैं। कइ राज्यों में केंद्र ने आवास योजना के तहत गरीब और पिछड़े को घर बनाकर आवंटित किया हैं।

जिसका लाभ बंगाल के लोगों को नहीं मिल रहा हैं। शिल्पांचल कोयला और बालू की तस्करी के लिए फैमस हो गया। भाजपा की सरकार बनने पर बंगाल का स्वर्णिम विकास होगा।

इस अवसर पर कुल्टी मंडल 2 के अध्यक्ष मनमोहन राय, महासचिव आदित्य नारायण शर्मा, सीथुन चक्रवर्ती,प्रेम नाथ पांडे,संजीव राय, बिकास महतो,डेब्यू महतो, रबी प्रसाद,कल्पना राय, रवींद्र सिन्हा,समीर बागड़ी,रमेश सिंह,गोरा चंद चटर्जी समेत कई लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *