• Wed. Feb 25th, 2026

कुल्टी – कालेज परिसर में सरकारी योजना के तहत की जा रही राजनीति ।

admin's avatar

Byadmin

Feb 25, 2026

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी : कुल्टी कालेज परिसर में सरकारी योजना के तहत की जा रही राजनीति के विरुद्ध सोमवार को भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिम बर्दवान जिला शासक को ज्ञापन सौंप कर कारवाई की मांग की हैं।

इस संबंध में भाजपा के जिला महासचिव केशव पोद्दार ने बताया हैं कि तृणमूल कांग्रेस पिछले कई दिनों से पश्चिम बंगाल राज्य सरकार की युवा साथी समेत कई योजना को लेकर एक बैनर लगाया गया हैं। उस बैनर में भाजपा समेत कई राजनीतिक दल के नाम लिखकर योजना का लाभ लेने को कहा गया

उन्होंन कहा कि भाजपा की मोदी सरकार कई कल्याणकारी योजना चला रही हैं। जिसमे किसी भी राजनीतिक दल का नाम नहीं हैं और तृणमूल के काय॔कत्ता इस प्रकार का काय॔ कर विभिन्न राजनीतिक दल के सम्मान से खेल रहे हैं गैर कानूनी हैं।

कुल्टी कालेज एक सरकारी संस्थान हैं। उसमे राजनीति नहीं की जानी चाहिए और न ही सरकारी कम॔चारियों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार जो भी लाभ देती हैं वह आम जनता के टैक्स का पैसा से देती हैं। इस संबंध में डीएम से कारवाई की मांग की गई हैं। डीएम को ज्ञापन देने के समय भाजपा के सुदीप चौधरी( बुंबा), टुपाइ दत्ता, बुद्धदेव रे, लालटू राय मौजूद थें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *