• Mon. Mar 9th, 2026

कुल्टी – करीम डंगाल में दो समुदाय के बीच हुए फसाद को लेकर दो पक्ष से तीन लोग को गिरफ्तार

admin's avatar

Byadmin

Mar 8, 2026

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

 

 

कुल्टी आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट वेस्ट के कुल्टी थाना अंतर्गत बराकर पुलिस ने होली के दिन वार्ड नंबर 68 के करीम डंगाल में दो समुदाय के बीच हुए फसाद को लेकर दो पक्ष से तीन लोग को गिरफ्तार किया हैं । वही निदो॔श की गिरफ्तारी के विरोध में डीपो डंगाल, गायत्री नगर, मलिया पाड़ा समेत चार बस्ती की महिलाओं ने बराकर फाड़ी के समक्ष रविवार को प्रदर्शन किया हैं और एक क्षय रोग से ग्रसित युवक को बराकर पुलिस ने छोड़ने की बात कहीं हैं । तब जाकर मामला कुछ शांत हुआ।

होली के दिन बराकर शहर के करीम डंगाल में दो समुदाय के बीच हुए बवाल को लेकर बिति रात बराकर पुलिस हरकत में आइ और तीन लोग को गिरफ्तार किया गया । जिसमें से एक युवक विशेष समुदाय से है । सुबह में जैसे ही पुलिस कार्रवाई की जानकारी लोगों को मिली तो लोग आक्रोशित हो गए । स्थानीय लोगों ने बताया कि एक समुदाय से जो दो युवक को गिरफ्तार किया गया था। उन्का इस फसाद से कोई लेना देना नहीं हैं और एक युवक कइ रोग से पीड़ित हैं ।

जिसको लेकर उस क्षेत्र की भारी संख्या में महिलाएं बराकर फाड़ी पहुंची और निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषी की गिरफ्तारी की मांग की गई । इस दौरान बराकर फाड़ी के समक्ष काफी देर तक महिलाए खड़ी रही और वहा अफरा तफरी का माहौल बना रहा । उन्होंने कहा कि होली के दिन माहौल बिगाड़ने वाले खुलेआम घूम रहे हैं और विभिन्न प्रकार की टोंटिग वाजी कर माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा हैं । उन्होंने बताया कि पुलिस इस तरह से निर्दोष कम उम्र के लड़कों पर कार्यवाही ना करें । उन्होंने कहा कि अगर पुलिस को किसी के घर की जांच करनी है तो दिन में करे आधी रात में दीवार लांघ कर जांच की कार्यवाही ना करें । कारण कि कौन अपने घर में किस अवस्था में सोया है या बैठा है इसका पता भी किसी को नहीं रहता । इन्हीं सब मांगों को उन्होंने फाड़ी प्रभारी के समक्ष रखा । जिसके बाद समझा बुझा कर महिलाओं को वहां से अपने अपने घर भेजा गया ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *