
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी आसनसोल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह की शनिवार को 26वीं पुण्यतिथि सीतारामपुर स्टेशन रोड स्थित उनकी मूर्ति के समक्ष पुष्पअर्पण कर मनाई गई। जहा पत्रकार मित्रों के साथ-साथ विभिन्न दलों के वरिष्ठ नेता और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (BJP)आसनसोल जिला संगठन के को-मीडिया इंचार्ज और कुल्टी मंडल उपाध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे। इसके अलावा, फॉरवर्ड ब्लॉक से शहीद राजा अंसारी भी मौजूद रहे। स्वर्गीय सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह के परिवार से उनकी पत्नी श्रीमती कलावती देवी, पुत्रगण श्रवण सिंह, पवन सिंह, कौशल कुमार सिंह, और पोते अनुराग सिंह, अमन सिंह ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
भाजपा नेता और समाजसेवी संतोष कुमार वर्मा ने अपने वक्तव्य में स्वर्गीय सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह के जीवन और पत्रकारिता के प्रति उनके समर्पण को याद किया और उनके विचारों की सराहना की। उपस्थित सभी लोगों ने मिलकर स्वर्गीय सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके कार्यों को याद किया।
इस अवसर पर आसनसोल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष मिचीॅलाल, सचिव दिनेश पांडेय, संयोजक संजीव यादव, सत्येन्द्र यादव, अमन साव समेत कई पत्रकार बंधु उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
