• Fri. Mar 27th, 2026

कुल्टी – अभिजीत घटक की उपस्थिति में बराकर से आरजेडी नेता रामप्रीत यादव पचास समर्थकों के साथ तृणमूल कांग्रेस जोइन किया।

admin's avatar

Byadmin

Mar 27, 2026

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी: कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी अभिजीत घटक की उपस्थिति में गुरुवार की रात को बराकर स्टेशन रोड के आलू गद्दी के पास चुनावी सभा के दौरान बराकर यादव महासभा के अध्यक्ष तथा आरजेडी नेता रामप्रीत यादव पचास समर्थकों के साथ तृणमूल कांग्रेस जोइन किया। जो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ हैं। जहा भारी संख्या में यादव समाज के लोग मौजूद थे।

इस संबंध में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार अभिजीत घटक ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस सब को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती हैं। इस पार्टी में कोई जातिभेद नहीं हैं। जिस कारण राज्य का विकास हो रहा हैं। तृणमूल कांग्रेस की जीत से बराकर शहर का चौतरफा विकास होगा। मौजूदा समय में ममता बनर्जी की विकास से संबंधित महिलाओ के लिए महत्वपूर्ण योजना लखी भंडार सफल योजना हैं। जिसकी नकल कइ राज्यों ने की हैं। स्वास्थ्य साथी कार्ड से कइ गरीब परिवार लाभ उठा रहे हैं। युवकों के लिए और बुजुर्ग के लिए भी कइ योजनाएं चल रही हैं। तृणमूल कांग्रेस की सरकार फिर राज्य में वापसी करेगी। जिससे राज्य का विकास हो सके।

इस दौरान बराकर यादव महासभा समाज के अध्यक्ष तथा आरजेडी नेता रामप्रीत यादव ने कहा कि बंगाल में एक मात्र नेत्री ममता बनर्जी ही ऐसी नेता हैं जो गरीब दुखियों का ध्यान रखती हैं। तृणमूल कांग्रेस की जीत से बराकर के लोगों को बहुत लाभ होगा और क्षेत्र का विकास होगा।

इस मौके पर समाजसेवी डाक्टर रामबालक शर्मा, पार्षद राधा सिंह, पप्पू सिंह, रोबिन लायक, टुन्नी लोहिया, अभिषेक सिंह, समेत कई लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *