
नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड के एनपीजीसीएल के केन्द्रीय विधालय में छात्रों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ‘पीपुल फ्रेंडली पुलिसिंग’ की अवधारणा को बढ़ावा देना तथा बच्चों में सुरक्षा, कानून और सतर्कता के प्रति विश्वास मजबूत करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरारी कला खुर्द थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने की।

उन्होंने बच्चों को रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कानूनों, उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को कानून की जानकारी होना इसलिए भी जरूरी है ताकि वे खुद सुरक्षित रह सकें और जरूरत पड़ने पर दूसरों की भी सहायता कर सकें। थानाध्यक्ष ने छात्रों को आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त करने के लिए Dial 112 की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस नागरिकों के लिए 24×7 उपलब्ध है। किसी भी संकट की घड़ी में 112 डायल करने से त्वरित मदद मिलती है।
इसके अलावा, कार्यक्रम में साइबर अपराधों पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। छात्रों को बताया गया कि सोशल मीडिया, ऑनलाइन गेम्स, ओटीपी शेयरिंग, फर्जी लिंक, हैकिंग आदि से जुड़े जोखिमों से कैसे बचा जाए। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने छात्रों को समझाया कि साइबर ठगी या किसी भी तरह की ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या नजदीकी साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराएं।
उन्होंने विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए कहा सतर्कता ही सुरक्षा है। तकनीक का उपयोग समझदारी से करें, गलत लिंक पर क्लिक न करें और अपनी निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस जागरूकता अभियान की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास और सतर्कता की भावना बढ़ाते हैं। कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने भी पुलिस से विभिन्न सवाल पूछे, जिनका थानाध्यक्ष ने धैर्यपूर्वक समाधान किया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
