
कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा सौंपा। वह झारखंड कांग्रेस के प्रभारी भी थे। कुछ दिन पहले ही कांग्रेस ने उन्हें उत्तर प्रदेश विधानसभा के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल भी किया था।
आरपीएन सिंह के आज शाम भारतीय जनता पार्टी शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि वह शाम 4 बजे तक भाजपा में शामिल हो सकते है। बताया जा रहा है कि वह पडरौना से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।

आरपीएन सिंह के इस्तीफा देने का असर झारखंड के हेमंत सरकार पर भी पड़ने की आशंका है। कांग्रेस के कई विधायक उनके करीबी माने जाते हैं। कुछ दिनों पहले ही सरकार को गिराने का खेल भी चला था। ऐसी स्थिति में आने वाले दिनों में बड़ा खेल होने से इनकार नहीं किया जा सकता है।




There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
