
चाईबासा: संगठन सृजन अभियान के तहत चयनित जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर पूरे देश में आयोजित किया जा रहा है इस क्रम में झारखंड में भी झारखंड एवं उड़ीसा राज्य के नवचयनित जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर चाईबासा ,

गुईरा स्थित टीआरटीसी में किया गया था,शिविर के अंतिम दिन सभी प्रतिभागियों कांग्रेस के सर्वमान्य नेताओं के करकमलों द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के०राजू ने कहा कि शिविर में विभिन्न सत्रों में जिला अध्यक्षों को कांग्रेस के इतिहास की बारीकियों से अवगत कराया गया है, इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने,कार्यकर्ताओं से बेहतर संवाद तथा समन्वय स्थापित करने, नेतृत्व क्षमता के विकास के संदर्भ में चर्चा,संगठन विस्तार,आम लोगों की जमीनी समस्याओं तक पहुंचने पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर प्रशिक्षित किया गया है।यह प्रशिक्षण शिविर झारखंड में संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है ,

ताकि संगठनात्मक बारीकियों से नवचयनित जिला अध्यक्ष अवगत होंगे । इस दौरान प०सिंहभूम जिला के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों का दो दिनों तक फील्ड विजिट भी जिला अध्यक्षों को कराया गया है जिसमें पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर आम लोगों से संवाद स्थापित किया गया है। प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से झारखंड सरकार के मंत्री दीपिका पांडे सिंह,शिल्पी नेहा तिर्की तथा डॉ० इरफान अंसारी , कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव

, उप नेता राजेश कच्छप ने बारी-बारी से विभिन्न सत्रों में भाग लिया। वहीं प्रशिक्षक सचिन राव , उड़ीसा कांग्रेस के प्रभारी अजय कुमार लल्लू , प्रदेश अध्यक्ष भक्त चरण दास , केंद्रीय वार रूम इंचार्ज सांसद शशिकांत सेंथिल , उड़ीसा के सह प्रभारी जट्टी कुसुम कुमार,मयूर जय कुमार,झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ,
सह- प्रभारी डॉ०सीरीबेला प्रसाद,भूपेंद्र मरावी सहित अन्य प्रमुख रूप से पूरे शिविर में प्रतिदिन उपस्थित रहे। प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने में प्रबंधन टीम के सदस्य समग्र व्यवस्थापक सुनीत शर्मा , शान्तनु मिश्रा , त्रिशानु राय , सौरभ अग्रवाल , कनिका शर्मा , अभिजीत राज , मिली बिरुवा , जानवी कुदादा , संजय कुमार , दिकु सावैयां , शिवकर बोयपाई , विवेक विशाल प्रधान के अलावे विधायक सह उप मुख्य सचेतक सत्तारूढ़ दल सोनाराम सिंकु आदि ने महती भूमिका निभाई है।
There is no ads to display, Please add some

Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
