• Mon. Feb 16th, 2026

कनकनी चौधरी मुहल्ला मे आषाढ़ी पूजा धूमधाम से संपन्न हुई

admin's avatar

Byadmin

Jul 8, 2025

 

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

लोयाबाद(धनबाद) कनकनी नं० 4 चौधरी मुहल्ला में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी परम्परागत तरीके से महारानी देवी माता एवं वार्षिक आषाढ़ी पूज़ा पूरी भक्ति पूर्वक धूमधाम से मनाई गई।

 

इस अनुष्ठान में मुहल्ले के श्रद्धालुओ ने माता महारानी के प्रति असीमआस्था रखते हुए अपनी-अपनी मन्नत के अनुसार पूजा विधि-विधान से संपन्न कराया गया। इसके पूर्व मुहल्ले वासियों द्घारा लोयाबाद तीन नंबर स्थित मां काली मंदिर मे बकरे की बली देने के बाद मां महारानी की भी बली देने का विधी विधान की गई। वही बली के उपरांत गांव के चारो कोने मे लोहे का कांटी गाड़ने एवं सभी घर मे पहुंचते है और अपनी – अपनी दरवाजे पर खड़ी गांव की महिलाएँ पुजारिन को पैर धो कर अगले वर्ष आने की स्वागत की जाती है।

 

और मां गांव की महिलाएँ मां महारानी की गीत गा कर मां को गांव के लोगो खुशहाल रखने की कामना करती है।इस पूजा अनुष्ठान को सफल बनाने मे प्रभू पासी, बलेश्वर पासी,कन्हैया पासी, सुरेश पासी,अवधेश चौहान, राजू पासी,गोविन्द पासी, कृष्णा पासी,उमेश चौधरी,धीरज चौधरी,जीतू चौधरी,सुखदेव पासी,दिनेश पासी,अजय चौधरी,शिव चौहान,नरेश पासी,महेश पासी,गणेश चौधरी,राजू कुमार चौधरी,संतोष चौधरी

इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *