
धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर मेयर पद के निर्दलीय प्रत्याशी एवं झरिया के पूर्व विधायक माननीय संजीव सिंह के चुनावी जनसंपर्क अभियान के दौरान कतरास क्षेत्र में अभूतपूर्व जनसमर्थन देखने को मिला। कतरास स्थित स्वस्तिक प्लाजा एवं भटमूरना चौक पर समर्थकों और स्थानीय नागरिकों द्वारा उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया।

समर्थकों ने फूल-मालाओं एवं बुके भेंट कर माननीय संजीव सिंह का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। जनसमर्थन से अभिभूत संजीव सिंह ने स्वस्तिक प्लाजा तथा भटमूरना चौक पर मिले अपार स्नेह, सम्मान और समर्थन के लिए सभी समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

इसी क्रम में चुनावी जनसंपर्क अभियान के दौरान माननीय संजीव सिंह ने तेतुलिया–कतरास निवासी श्री रोहित यादव जी से शिष्टाचार भेंट की एवं स्थानीय जनसमस्याओं पर सार्थक संवाद किया।
माननीय संजीव सिंह ने कहा कि धनबाद की जनता का भरोसा और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित धनबाद के निर्माण का संकल्प दोहराते हुए पारदर्शी प्रशासन, बेहतर नागरिक सुविधाओं एवं जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा, महिलाएं एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में माननीय संजीव सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
