• Tue. Feb 17th, 2026

कतरास: कतरी नदी में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

admin's avatar

Byadmin

Jul 15, 2025

 

कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत रामकनाली ओपी के ओझा बागान के समीप कतरी नदी में मंगलवार की अहले सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कतरी नदी में कुछ महिलाएं स्नान कर रही थीं, तभी उन्होंने नदी में एक शव को बहता हुआ देखा, जो पास के एक दलदली और झाड़ीदार क्षेत्र में जाकर फंस गया। यह खबर तुरंत आसपास के ग्रामीणों तक पहुंची, जिसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही रामकनाली ओपी प्रभारी संतोष कुमार रवि दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर प्रारंभिक जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया।

 

प्राथमिक दृष्टिकोण से अनुमान लगाया जा रहा है कि शव करीब तीन-चार दिन या उससे भी अधिक पुराना हो सकता है, क्योंकि शव सड़ चुका था और उसकी पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *