• Mon. Apr 13th, 2026

औरंगाबाद में आयोजित मगध सुर सम्राट प्रतियोगिता में उभरी नई प्रतिभाएं

admin's avatar

Byadmin

Apr 13, 2026
crescent ad

 

 

औरंगाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

 

औरंगाबाद, 13 अप्रैल

जिला मुख्यालय औरंगाबाद के महाराजगंज रोड स्थित वृंदावन रिसोर्ट परिसर में दानिका संगीत महाविद्यालय के तत्वावधान में मगध सुर सम्राट गायन प्रतियोगिता 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा के वरीय नेता प्रमोद सिंह चंद्रवंशी, औरंगाबाद लोकसभा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह, राष्ट्रीय स्तर के चर्चित कवि शंकर कैमुरी, सीतयोग के डायरेक्टर राजेश कुमार सिंह, राष्ट्रीय लोक गायिका इंदू सोनाली तथा संस्था के डायरेक्टर डॉ. रविंद्र कुमार सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

प्रतियोगिता में मगध क्षेत्र के सात जिलों—गया, नवादा, जहानाबाद, अरवल, नालंदा, पटना और औरंगाबाद से सैकड़ों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। फाइनल राउंड में प्रतिभागियों ने हिंदी और भोजपुरी गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया।

सीनियर ग्रुप (हिंदी) में शिवानी भट्ट प्रथम, शिवांगी सिंह द्वितीय तथा अमीषा अंजली सिंह संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं।

जूनियर ग्रुप (हिंदी) में अंशु कुमारी प्रथम, रिया कुमारी द्वितीय तथा श्रेया कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।

सीनियर ग्रुप (भोजपुरी) में रूपेश रौशन प्रथम, अजीत कुमार द्वितीय तथा कल्पना कुमारी और अंजली यादव संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं।

वहीं जूनियर ग्रुप (भोजपुरी) में शिवम कुमार प्रथम, रौशनी एवं किशोरी द्वितीय तथा आयुष तृतीय स्थान पर रहे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सुर सम्राट का ताज पहनाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मशहूर संगीतज्ञ मथुरा रंजन, म्यूजिक डायरेक्टर अमित रावत, छोटू रावत, बसंत जी, अंकित सिंह चंद्रवंशी और निरंजन विद्यार्थी निर्णायक मंडल के रूप में मौजूद रहे। वहीं लोक गायिका इंदू सोनाली और चंदन तिवारी के लोकगीतों पर दर्शक झूम उठे। कार्यक्रम के दौरान राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकी भी प्रस्तुत की गई, जिसे लोगों ने खूब सराहा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं, जबकि बालिका प्रेरणा प्रकाश की प्रस्तुति को दर्शकों ने विशेष रूप से सराहा। अपने संबोधन में मुख्य अतिथियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को बड़े मंच पर अपनी कला दिखाने का अवसर मिलता है।

इस अवसर पर ओम प्रकाश शर्मा, डॉ. संजीव रंजन, गायक अमित कुमार सिंह, सुरेश विद्यार्थी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *