
नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड अंतर्गत नरारी कला खुर्द थाना पुलिस ने “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिया। थाना परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बरामद मोबाइल संबंधित लोगों को विधिवत सुपुर्द किए गए।थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र में गुम अथवा चोरी हुए मोबाइल फोन की लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों के आधार पर विशेष अभियान चलाया गया।

तकनीकी सेल की सहायता से मोबाइल फोन का आईएमईआई नंबर ट्रैक कर उनकी लोकेशन का पता लगाया गया। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों से मोबाइल फोन बरामद किए गए। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल अपराधियों पर कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि आमजनों की खोई हुई संपत्ति को वापस दिलाना भी है। ऑपरेशन मुस्कान के माध्यम से लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया जा रहा है।
बरामद मोबाइल पाकर वास्तविक धारकों ने पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। थानाध्यक्ष ने आम नागरिकों से अपील की कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने की स्थिति में तुरंत थाना में आवेदन दें तथा आईएमईआई नंबर उपलब्ध कराएं, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके। साथ ही उन्होंने लोगों से अपने मोबाइल की सुरक्षा के प्रति सजग रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की अपील की।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
