
झारखंड

रामगढ़ स्थित ऐरोसॉफ्ट हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड में आज एक भव्य प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया, जिसमें चार प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। इस प्लेसमेंट ड्राइव में KPR Sugar and Apparels Limited, तिरुप्पुर, Barbeque Nation, 2050 Healthcare एवं Varenya Swasthyamitra, रांची प्रमुख रूप से शामिल रहीं।

कंपनियों से आए प्रतिनिधियों ने उपस्थित उम्मीदवारों को अपनी-अपनी कंपनी के सैलरी स्ट्रक्चर, रहने-खाने की सुविधाओं तथा कार्य-परिस्थितियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर रामगढ़ के UNDP प्रतिनिधि कुलदीप सिंह ने मुख्यमंत्री सारथी योजना की जानकारी देते हुए युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार एवं स्वरोजगार से जुड़ने की सलाह दी।
इस प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 175 उम्मीदवारों ने भाग लिया, जिनमें से 18 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान KPR कंपनी में ढाई वर्षों तक कार्य कर चुकी शालिनी कुमारी को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए STAR ALUMNI के रूप में सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर सेंटर इंचार्ज इंद्रदेव वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि इस सफल आयोजन में सेंटर के सभी कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनके सहयोग से यह प्लेसमेंट ड्राइव सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
