• Wed. Feb 11th, 2026

उ. म. वि. टेकासाईं में बाल मेला का हुआ आयोजन, उत्साह से लबरेज बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

admin's avatar

Byadmin

Feb 10, 2026

 

सदर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय टेकासाईं में मंगलवार को बाल मेला का आयोजन हुआ। बाल मेला के प्रथम सत्र की शुरुआत परिचय से हुआ। उसके बाद बाल मेला में कई प्रकार की गतिविधियां करवाई गई। बच्चों ने रंगोली, चित्रांकन, बैलून फोड़, हस्तकला, बिस्किट रेस, हांडी फोड़, डांस व भाषण आदि प्रतियोगिता में बढ़ – चढ़कर कर अपनी प्रतिभा दिखाई। रंगोली में भाग लेने वाले सभी बच्चों ने रंग-बिरंगी सुंदर रंगोली, चित्रांकन प्रतिगिता में आधुनिकता के साथ पर्यावरण संरक्षण आदि से सम्बंधित चित्र,

बैलून फोड़ में लड़की व एक लड़कों ने बहुत ही मस्ती से खेलें। हस्तकला में बच्चों ने स्वयं अपने हाथों की कला दिखाते हुए मिट्टी से घर, पहली, दूसरी व तीसरी कक्षा के बच्चों ने काफ़ी उत्साह के साथ बिस्किट रेस में भाग लिए। बच्चियों ने एक से बढ़कर एक डांस प्रस्तुत किए। जिसका सभी बच्चों ने काफ़ी आनंद लिया।

विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका एस. एल. होरो ने एस्पायर संस्था के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि स्कूलों में ऐसे कार्यक्रम होने से बच्चों में छिपी प्रतिभा सामने लाने में मदद होगी साथ ही विद्यालय के प्रति बच्चों आकर्षण बढ़ने से उपस्थिति भी बढ़ेगी। विजेता प्रतिभागियों को बधाई व शुबकामनाएं देते हुए अन्य बच्चों से भी ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए कहा। शिक्षक सुनील कुमार पासवान, कविता गागराई, राजा राय व एस्पायर संस्था से सिगराय गोप, रजनी दास, बाबू सिंह बिरुली एवं स्नेहलता सोय ने मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *