• Sat. Apr 4th, 2026

इश्तेहार वारंटियों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में बढ़ी कानून व्यवस्था की सख्ती

admin's avatar

Byadmin

Apr 4, 2026
crescent ad

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर थाना पुलिस ने फरार चल रहे दो इश्तेहार वारंटियों को गिरफ्तार कर कानून व्यवस्था को लेकर अपनी सक्रियता का परिचय दिया है।

गिरफ्तार वारंटियों की पहचान थाना क्षेत्र के महुअरी गांव निवासी सरदार चौहान एवं शुक्ल चौहान के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों अभियुक्तों के खिलाफ पूर्व से ही न्यायालय द्वारा इश्तेहार वारंट जारी किया गया था, जिसके बाद से पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयासरत थी।

इसी क्रम में नवीनगर थाना के एसआई संजय कुमार के नेतृत्व में सशस्त्र बल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान दोनों वारंटियों को उनके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष मृतंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि दोनों अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे थे और पुलिस को उनकी तलाश थी।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराध और फरार अभियुक्तों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, ताकि कानून का राज कायम रखा जा सके। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अभियानों को आगे भी लगातार जारी रखा जाएगा, जिससे अपराधियों में भय बना रहे और आम जनता को सुरक्षित वातावरण मिल सके।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *