• Wed. Feb 25th, 2026

इंस्टीट्यूशन फॉर नेशनल एमिटी द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

Antarkatha Desk's avatar

ByAntarkatha Desk

Nov 9, 2022

झरिया कोयलांचल के सामाजिक संगठन इंस्टीट्यूशन फॉर नेशनल एमिटी की ओर से संस्थापक सदस्य वेणु मंडल की स्मृति में तीन दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। अभी तक दो दिन का शिविर तीन स्थानों पर केंदुआ के घनसाडीह कोलियरी, झरिया पोद्दार पारा के रांची मेडिकल और दोवारी कोलियरी में आयोजित किया गया है।

कल लिलोरी पथरा गांव में शिविर लगाया जाएगा। इस निशुल्क चिकित्सा शिविर मे लगभग 200 से अधिक रोगी लाभान्वित हुए। कमांडर हॉस्पिटल (एयरफोर्स) बैंगलोर के कैंसर सर्जन डॉ. राज मोहन ने मुस्कुराते हुए अपनी मुफ्त सेवा दी है। डॉ राज मोहन ने वहां बैंगलोर में झरिया के कोलफील्ड चिल्ड्रन क्लासेज के काम के बारे में पढ़ा थे और झरिया कोलफील्ड्स का दौरा करने के इच्छुक हुए। झरिया के सामाजिक कार्यकर्ता पिनाकी रॉय के अनुरोध पर डॉ राज मोहन ने कोलियरी क्षेत्र के कोयला मजदूर के परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की और सीसीसी टीम के साथ सेवा करने के लिए सहमत हुए। साल में एकबार आने कि बात कहें।


महिला मरीजों की संख्या बहुत अधिक थी। डॉ राज मोहन ने कहा की ज्यादातर मरीजों को रास्पेटरी समस्या और शुष्क त्वचा और एनीमिया की समस्या है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से पिनाकी राय, नयन दत्ता, सुमन कुमारी, संजय पंडित, आनंद मंडल, मिलन बनर्जी, भानु मंडल, प्रदीप भगत, मलंच कर, प्रेम कुमार, रोशनी कुमारी, रोहित पांडेय, गोविंद मंडल आदि मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *