• Wed. Mar 4th, 2026

आपसी विवाद में चालक अजय सिंह की गोली मारकर हत्या,जांच में जुटी पुलिस

admin's avatar

Byadmin

Jan 22, 2026

 

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

पुटकी। पुटकी थाना क्षेत्र अंतर्गत करकेंद स्थित न्यू कालोनी सुदामडीह में पुरानी रंजिस को लेकर एस्कार्पियो चालक अजय सिंह पे0 गोपाल सिंह (45) को बीती रात 12,05 बजे गोली लगने से मौत हो गई।

आनन फानन में परिजनो द्वारा इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच अस्पताल धनबाद ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के दौरान उनहें मृत घोषित कर दिया। वहीं इस घटना में मृतक के पुत्र अविनाश कुमार ने पड़ोस में ही रहने वाले टीटू सिंह पर गोली मारकर हत्या का आरोप लगाया है।

घटना के बाद से आरोपी फरार है। वहीं इस घटना को लेकर पुटकी थाना प्रभारी सह निरीक्षक वकार हुसैन ने बताया कि आपसी रंजिस के चलते घटना को अंजाम दिया गया है।

मृतक व आरोपी दोनों कभीअच्छे दोस्त हुआ करते थे। इधर दो चार माह से दोनों के बीच किसी बात विवाद के चलते नही बन रही थी विवाद काफी बढ़ गई थी। घटना की जांच की जा रही है। पुलिस छापामारी कर रही है आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *