• Tue. Feb 17th, 2026

Adityapur : वार्ड संख्या 20 से छबि महतो होंगी पार्षद प्रत्याशी, गुमटी बस्ती में हुई सर्वसम्मत बैठक

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jan 27, 2026

आदित्यपुर।आदित्यपुर के गुमटी बस्ती स्थित चुना भट्टा में लाली देवी, लक्की देवी, गुड़िया दास एवं गुरुवारी देवी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से श्रीमती छबि महतो को वार्ड संख्या 20 से पार्षद प्रत्याशी बनाए जाने का निर्णय लिया गया। बताया गया कि छबि महतो वर्ष 2018 में वार्ड संख्या 20 से पार्षद का चुनाव लड़ चुके भाजपा नेता विशु महतो की धर्मपत्नी हैं।

छबि महतो शिक्षित महिला हैं। उन्होंने वर्ष 2013 में मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की है तथा सिंहभूम कॉलेज, चांडिल से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की है। उन्हें राजनीति की अच्छी समझ है।

उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि भी राजनीतिक रही है। उनके पिता कुकड़ू प्रखंड से पंचायत समिति सदस्य रह चुके हैं, जिससे उन्हें जनसेवा का अनुभव प्राप्त है।बैठक में मुख्य रूप से बसंती देवी, सुनील गोप, राजेश गोप, करण, संतोष महतो, कमलेश शर्मा सहित वार्ड संख्या 20 के कई महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *