• Fri. Feb 27th, 2026

आकाशीय बिजली गिरने से एक की हुई मौत,परिजनों में मचा कोहराम

admin's avatar

Byadmin

Aug 21, 2025

 

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड के बडेम ओपी थाना क्षेत्र के कंकेर गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान औरंगाबाद जिले के बडेम ओपी थाना क्षेत्र के कंकेर गांव निवासी स्वo सगुनी सिंह के 50 वर्षीय पुत्र अनुप सिंह चंद्रवंशी के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सिमरन राज ने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक अनुप सिंह खेत मे काम में लगे हुए थे, तभी अचानक मौसम बिगड़ा और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आनन-फानन में ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सको ने जांच के बाद उन्हे मृत घोषित कर दिया।इस घटना से मृतक के परिवार जनों मे कोहराम मचा हुआ है तथा परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है।

परिवार मे मातम पसरा हुआ है। मामले में बडेम ओपी थानाध्यक्ष सिमरन राज ने पुष्टि करते हुए कहा कि आकाशीय बिजली की चपेट मे आने से उक्त व्यक्ति की मौत हो गई। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *