• Mon. Mar 2nd, 2026

अस्पताल में कैल्शियम का टैबलेट नहीं मिलने की शिकायत सरयू राय से की,

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jul 24, 2022

 

जमशेदपुर के  बिरसानगर अस्पताल में कैल्शियम का टैबलेट नहीं मिलने की शिकायत स्थानीय निवासी सुबोध बारी ने शनिवार को जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय से की।उसने टैबलेट की कमी के कारण गर्भवती महिलाओं को होने वाली परेशानी से विधायक को अवगत कराया।

शिकायत मिलने पर सरयू राय ने जिले के सिविल सर्जन से फोन पर इस संबंध में बातचीत की। सिविल सर्जन ने बताया कि कैल्शियम का टैबलेट कई दिनों से स्टॉक में नहीं है। मुख्यालय से खरीद होने पर जिले में टैबलेट आएगा पर मिलेगा।विधायक मामले में स्वास्थ्य विभाग के निदेशक प्रमुख से बातचीत की जिन्होंने भरोसा दिलाया है कि जमशेदपुर समेत अन्य जिलों में कैल्शियम टैबलेट दो दिन में मिलने लगेगा। सरयू राय ने कहा कि ऐसी दवाओं की एकसमय सीमा तक खरीद का अधिकार सिविल सर्जन को मिलना चाहिए।

दवाओं की खरीद प्रक्रिया केंद्रित होने से लोगों को परेशानी हो रही है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में दवा खरीद में गड़बड़ी होने की आशंका है। सरकार स्वास्थ्य विभाग द्वारा खरीदी गई दवाओं की खरीद की तिथि और एक्सपायरी तिथि सार्वजनिक कर दे तो पता चल जाएगा कि किस जिले में कितनी दवाओं की खरीद कुछ महीनों में एक्पायर हो जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में हर छोटी-बड़ी खरीद मंत्री स्तर पर होती है। विभाग ने दिखावे के लिए एक क्रय समिति बना दी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *