• Wed. Feb 11th, 2026

अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन तस्कर गिरफ्तार,शराब भट्टी व उपकरण 2000 लिटर महुआ घोल विनस्ट

admin's avatar

Byadmin

Feb 11, 2026

 

 

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत एनटीपीसी खैरा थाना पुलिस ने अवैध शराब निर्माण व तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए धुन्धुआ सोन दियरा क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान मौके पर संचालित दो अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया गया तथा करीब 2000 लीटर जावा महुआ घोल को मौके पर ही विनष्ट किया गया। छापेमारी के क्रम में पुलिस ने शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरणों को भी नष्ट कर दिया। वहीं कार्रवाई के दौरान 85 लीटर महुआ देशी चुलाई शराब बरामद की गई।

पुलिस ने मौके से तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के मंगाबार गांव निवासी हिरल चौधरी, राजधानी चौधरी एवं रोहित कुमार के रूप में की गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल ने बताया कि अवैध शराब निर्माण, भंडारण एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में बड़ी मात्रा में अवैध शराब सामग्री को नष्ट किया गया है।

गिरफ्तार तस्करों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।थानाध्यक्ष ने यह भी कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। वही छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल,एस आई दीपक कुमार समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *