• Wed. Mar 11th, 2026

अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, टास्क फोर्स की बैठक में उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश

admin's avatar

Byadmin

Mar 11, 2026

 

 

सरायकेला -जिला प्रशासन ने अवैध खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ अपनी जंग और तेज कर दी है। बुधवार को उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय माइनिंग टास्क फोर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न हुई। बैठक में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए गहन निरीक्षण और कठोर दंडात्मक कार्रवाई का खाका तैयार किया गया।

 

विशेष अभियान की बड़ी सफलता ₹38 लाख का राजस्व प्राप्ति हुई।

जिला खनन पदाधिकारी श्री ज्योति शंकर सतपथी ने बैठक में 22 जनवरी से 10 मार्च 2026 तक चलाए गए विशेष अभियान का विवरण साझा किया। इस अवधि में प्रशासन ने बड़ी सफलता हासिल की है।

कुल 24 वाहन (01 जेसीबी, 13 हाइवा, 02 पिकअप-407 और 08 ट्रैक्टर) जब्त किए गए।

 

लगभग 1,93,200 घनफीट अवैध बालू और 500 घनफीट क्वार्टजाइट खनिज जब्त किया गया।

 

03 एफआईआर (प्राथमिकी) दर्ज की गई और 09 वाहनों से ₹3.25 लाख का दंड वसूला गया।

 

विभिन्न स्थलों पर जब्त 1.55 लाख घनफीट बालू की ई-नीलामी से जिले को ₹38 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ।

 

उपायुक्त के निर्देश पर खनन विभाग और प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने चांडिल के दलमा क्षेत्र में पत्थर के अवैध उत्खनन पर छापेमारी की। इस दौरान पत्थर ले जा रहे 02 पिकअप-407 और 01 ट्रैक्टर को जब्त कर ₹1.25 लाख का जुर्माना लगाया गया। साथ ही, प्रदूषण नियमों के उल्लंघन पर 06 खनन इकाइयों और 04 ईंट भट्ठों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

 

बैठक के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले के संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर नए चेक नाके स्थापित किए जाएं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *