
पंकज ठाकुर

। बड़कागांव के पत्रकारों की एक टोली ने शोध एवं अध्ययन के उद्देश्य से 1 अप्रैल को अयोध्या एवं वृंदावन के लिए प्रस्थान किया। इस दल का नेतृत्व वरिष्ठ पत्रकार दिलीप ठाकुर ने किया। यह यात्रा न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ी रही, बल्कि ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं वास्तुशिल्पीय अध्ययन के दृष्टिकोण से भी अत्यंत महत्वपूर्ण रही।

पत्रकारों की टीम ने अयोध्या स्थित भव्य राम मंदिर के दर्शन कर उसके निर्माण शैली, वास्तुकला और धार्मिक महत्व का गहन अध्ययन किया। इसके पश्चात टोली वृंदावन पहुंची, जहां विभिन्न प्राचीन मंदिरों की स्थापत्य कला और उनकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि का अवलोकन किया गया।
वृंदावन, जो उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में स्थित है, भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं रासलीलाओं के लिए विश्वविख्यात है। यहां पत्रकारों ने इन पौराणिक प्रसंगों से जुड़े स्थलों का गहराई से अध्ययन किया। विशेष रूप से निधिवन, जो अपनी रहस्यमयी कथाओं और धार्मिक मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध है, वहां भी टीम ने विस्तृत जानकारी एकत्रित की।
निधिवन की गलियों में गूंजते “राधे-राधे” के स्वर ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वृंदावन स्थित प्रेम मंदिर, बांके बिहारी मंदिर, चारों धाम ,इत्यादि अन्य दर्जनों मंदिरों का भी भ्रमण किया गया इसके पश्चात आगरा स्थित ताजमहल का भ्रमण किया।
इस महत्वपूर्ण शोध यात्रा में पत्रकार शिव शंकर कुमार, संजय सागर, नरेश कुमार, पिंटू कुशवाहा, आनंद राज, बिरेंद्र कुमार, रंजीत साव, शिव नारायण कुमार, उपेंद्र कुमार साव, अशोक कुमार बंटी, पंकज ठाकुर सहित अंजू कुमारी, नीतू कुमारी, गीता भारती, प्रीति कुशवाहा, पूनम देवी, रंजू कुमारी, मंजू देवी, बिना कुमारी सिंह, शिवांगी कुमारी, मधु रंजन, सरिता देवी, ज्योति कुमारी, विनीता ठाकुर, पूर्णिमा कुमारी, बीना देवी एवं अभिजीत कुमार समेत कई पत्रकार शामिल रहे।
यह यात्रा पत्रकारों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक साबित हुई, जिससे उन्हें भारतीय संस्कृति, धर्म और इतिहास को करीब से समझने का अवसर प्राप्त हुआ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
