
नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र स्थित रेनु वाटिका मैरेज हॉल में एस के इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर दीपक कुमार के द्वारा अमूल कैटर्स मीट का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई कैटरिंग व्यवसायियों, दुकानदारों एवं अमूल उत्पादों से जुड़े लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान वितरक दीपक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कैटर्स मीट का मुख्य उद्देश्य स्थानीय कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों को अमूल के विभिन्न उत्पादों की गुणवत्ता, उपयोगिता एवं व्यवसायिक संभावनाओं से अवगत कराना है।
उन्होंने कहा कि अमूल के डेयरी उत्पाद शुद्धता और भरोसे के प्रतीक हैं, जिन्हें कैटरिंग व्यवसाय में शामिल कर ग्राहक संतुष्टि को और बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने आगे बताया कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से व्यवसायियों को नए उत्पादों की जानकारी मिलती है, जिससे उनका व्यवसाय भी बढ़ता है
और ग्राहकों को बेहतर सेवा मिलती है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को अमूल के विभिन्न उत्पादों की जानकारी दी गई तथा उनके उपयोग के बारे में विस्तार से समझाया गया।
इस मौके पर उपस्थित कैटरिंग व्यवसायियों ने भी अपने अनुभव साझा किए और इस तरह के आयोजन को काफी उपयोगी बताया।कार्यक्रम का समापन आपसी विचार-विमर्श एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस दौरान दीपू कुमार,विनोद चौधरी,पप्पू कुमार चन्दन कुमार समेत कई अन्य लोग मौजुद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
