• Wed. Mar 18th, 2026

अदाणी फाउंडेशन ने 80 टीबी मरीजों को प्रदान किया पोषण किट

admin's avatar

Byadmin

Mar 18, 2026

 

*बड़कागांव*. बड़कागांव गोंदुलपारा खनन परियोजना के तहत अदाणी फाउंडेशन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीबी मरीजों के लिए पोषण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में करीब 80 मरीजों को निशुल्क पोषण किट प्रदान किया गया।

शिविर के दौरान मरीजों को उनके स्वास्थ्य सुधार के लिए विशेष पोषण किट उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर बड़कागांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मेडिकल ऑफिसर डॉ. मिथु हलधर ने मरीजों को संबोधित करते हुए टीबी उपचार में संतुलित आहार के महत्व को विस्तार से समझाया। उन्होंने दवा के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों और नियमित इलाज के महत्व पर भी जोर दिया।

 

सीएसआर टीम ने पूरे कार्यक्रम का समन्वय करते हुए किट वितरण को सुचारु रूप से संपन्न कराया। साथ ही मरीजों को पोषण किट के लाभों के बारे में जागरूक किया गया और उन्हें उपचार के प्रति निरंतरता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

 

यह शिविर टीबी पोषण सहायता कार्यक्रम के पांचवें चरण का अंतिम सत्र था, जिसके सफल आयोजन के साथ इस चरण का समापन हुआ।

 

यह पहल क्षेत्र में टीबी मरीजों के स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

 

बड़कागांव क्षेत्र में अदाणी फाउंडेशन की ओर से स्वास्थ्य के साथ-साथ शिक्षा, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण और स्वच्छता जैसे विभिन्न क्षेत्रों में भी लगातार सीएसआर गतिविधियां चलाई जा रही हैं, जिससे स्थानीय समुदाय के समग्र विकास को बढ़ावा मिल रहा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *