
धनबाद के ब्लड बैंकों में खून की कमी को देखते हुए ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स सोसायटी द्वारा अपनी 8वीं वर्षगांठ के अवसर पर मेमको मोड़ स्थित मिलानो एंड बैंक्वेट में विशाल रक्तदान शिविर सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजसेवी स्वेता किन्नर रहीं, जिनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान को “महादान” बताते हुए सभी से आगे आकर इस पुनीत कार्य में भाग लेने की अपील की।

रक्तदान शिविर के मुख्य संयोजक एवं ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष गौतम कुमार मंडल ने शिविर का शुभारंभ करते हुए रक्तवीरों एवं रक्त-वीरांगनाओंको सम्मानित किया। साथ ही धनबाद जिले की विभिन्न संस्थाओं, उनके संस्थापक-अध्यक्षों, मीडिया, सोशल मीडिया एवं पत्रकार बंधुओं को भी सम्मानित किया गया।
इस शिविर में कुल 104 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जिसका संकलन सजस ब्लड सेंटर, धनबाद द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों, रक्तवीरों एवं रक्त-वीरांगनाओं की भारी उपस्थिति रही, जिससे यह आयोजन एक भव्य जनसमर्थन वाला सामाजिक कार्यक्रम बन गया।
जहाँ मोके पर ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष गौतम कुमार मंडल, केंद्रीय संगरक्षक अनुप कुमार मंडल, केंद्रीय सचिव रोहित मंडल, कोषाध्यक्ष पिंटू पांडेय, केंद्रीय सदस्य अमित रवानी, अजय महतो, दिव्या स्वेताभ,
मुस्कान कुमारी, चिरंजित मंडल, प्रकाश कुमार, संजय मंडल, राजीव कुमार, मुकेश कुमार मंडल , राजकुमार मंडल, कुणाल कुमार, विनीता विजय, ऋचा कुमारी, रंजीत मंडल, अनिकेत मंडल, सचिन मंडल, राहुल मंडल, राजू मंडल, शाशा मंडल, डंपी मंडल,
निरंजन गोप, प्रवीण मंडल, बलराम मंडल, विष्णु मंडल, बेबी मंडल, तरोनी मंडल, श्रेया मंडल, शिबू मंडल, मनोज मंडल, अनीश मंडल, सीमा कुमारी, प्रशांत मंडल, भजन मंडल, सौरव मंडल, अनुज खैतान, सजस ब्लड सेंटर के सुदीप पांडेय, मनजीत कुमार, मुन्ना कुमार आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
