• Sun. Mar 1st, 2026

होली पर्व को लेकर सरायकेला थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न

admin's avatar

Byadmin

Feb 28, 2026

 

सरायकेला। आगामी होली पर्व 2026 के अवसर पर क्षेत्र में शांति एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को सरायकेला थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में थाना प्रभारी विनय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी यास्मिता सिंह , नगर पंचायत सरायकेला के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, सर्किल इंस्पेक्टर नितिन कुमार सिंह , नगर पंचायत सरायकेला के सिटी मैनेजर, सदर अस्पताल सरायकेला तथा बिजली विभाग के पदाधिकारी उपस्थिति में और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों अधिवक्ता जलेश कवि, निर्मल आचार्य , पूर्व मुखिया गणेश गागराई, मोहम्मद खलील, ने हिस्सा लिया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य होली के त्यौहार को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ संपन्न कराना सुनिश्चित करना है।

उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों तथा थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि पर्व के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव मदद की जाएगी।

बैठक में सभी समुदायों के सदस्यों से अपील की गई कि वे पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।।

थाना प्रभारी ने स्पष्ट शब्दों में कहां किसी प्रकार की होली के त्यौहार में हुड़दंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी

थाना प्रभारी, सरायकेला थाना

बैठक के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने एक स्वर में प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया ताकि होली का उत्सव हर्षोल्लास के साथ बीत सके।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *