• Thu. Mar 5th, 2026

होली के हुडदंगियों ने बाइक सवार पिता पुत्र पर किया जानलेवा हमला

admin's avatar

Byadmin

Mar 5, 2026

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी
केंदुआ। होली के हुड़दंगियों ने बाइक सवार पिता पुत्र पर जानलेवा हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया है। घटना के सबंध में बताया जाता है कि पीड़ित त्रिलोचन तिवारी उम्र करीब 62 वर्ष अपने पुत्र विनय तिवारी , उम्र करीब 35 वर्ष के साथ दोपहिया में पीछे सवार होकर बसेरिया तिवारी बस्ती स्थित अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे , तभी बसेरिया चार नंबर स्थित रेलवे फाटक के पास होली के हुडदंगियों ने उन दोनों का झपटकर कुर्ता फाड़ दिया तथा बगझक करने लगे। बाइक सवार बुजुर्ग त्रिलोचन तिवारी ने जब समझाने की कोशिश की , तो उन्हें गाड़ी से नीचे जमीन पर पटक दिया तथा उन पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वे बुरी तरह से घायल हो गए और उनके दुपहिया वाहन संख्या जेएच10सीडब्ल्यू / 7035 को भी क्षतिग्रस्त कर दिया तथा दोनों शीशा तोड़ दिया। आसपास के लोग जुटने पर सभी हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए। सूचना पाकर तिवारी बस्ती से उनके रिश्तेदार वहां जुट गए । पुलिस को कॉल करने पर गोंदूडीह ओ पी की पुलिस भी वहां आ पहुंची तथा उपचार हेतु एसएनएमएमसीएच भेज दिया। वहीं बुरी तरह से जख्मी त्रिलोचन तिवारी अभी एसएनएमएमसीएच में इलाजरत हैं। पिता पुत्र धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र के मंझलीटांड़ (ओझाडीह-कटनिया) गांव के रहने वाले बताए जाते हैं। वहीं गोन्दूडीह ओपी पुलिस त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों की धर पकड़ के लिए मामले की जांच में जुट गई है


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *