• Thu. Mar 5th, 2026

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

admin's avatar

Byadmin

Sep 14, 2025

 

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र के कुरगाई गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब शौच कर घर लौट रहे एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार माली थाना क्षेत्र के कुरगाई गांव निवासी गनोरी राम शौच कर अपने घर लौट रहे थे तभी नहर के समीप लगे 11000 बिजली के पोल से हाईटेंशन लाइन का केबिल टूटा हुआ जमीन पर पड़ा था। रास्ते में चलते हुए अनजाने में वे उसका शिकार हो गये। केबिल के संपर्क में आते ही गनौरी राम जोरदार करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही गिर पड़े।

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और करंट बंद करवाने के बाद किसी तरह उन्हे तार से बाहर निकाला,आनन फानन में उन्हे अस्पताल पहुँचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के घर पर कोहराम मच गया। परिजन बेसुध हो उठे। गांव में गम का माहौल है।

ग्रामीणों ने बताया कि बिजली के तार टूटकर अक्सर गिर जाते हैं और कई बार शिकायत के बावजूद उन्हें समय पर नहीं सुधारा जाता। यदि केबिल को समय रहते दुरुस्त किया गया होता तो यह हादसा टल सकता था। मृतक गनौरी राम की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव के लोगों ने बिजली विभाग पर कड़ी नाराजगी जताते हुए मांग की है कि दोषियों पर कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *